
चीन के ग्वांग्शी प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। हेंगझोउ क्षेत्र में बाढ़ के दौरान एक बड़े स्नेक फार्म की दीवार ढह गई, जिससे करीब 900 सांप बाहर निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों और बाढ़ के पानी में फैल गए। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बचाव दल सांपों को पकड़ने में जुटे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाढ़ के पानी में बड़ी संख्या में सांप तैरते और रेंगते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग कमर तक भरे पानी में लाठियों के सहारे अपनी सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो के सभी हिस्सों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सांपों के फार्म से निकलने की घटना की पुष्टि कई समाचार स्रोतों ने की है।
सांप पालन का बड़ा केंद्र है ग्वांग्शी
ग्वांग्शी चीन में सांप पालन का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां दवाओं, पारंपरिक चिकित्सा और चमड़े से जुड़े उद्योगों के लिए करोड़ों रेंगने वाले जीव पाले जाते हैं। बाढ़ के दौरान जलाशय का तटबंध टूटने और फार्म क्षतिग्रस्त होने से सांप बाहर निकल आए।
सांप के काटने से महिला की मौत
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेंगझोउ में एक महिला की सांप के काटने के बाद मौत हो गई। बाढ़ और सड़कें बंद होने के कारण उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। प्रशासन ने अस्पतालों में एंटी-वेनम की अतिरिक्त व्यवस्था की है और लोगों से बाढ़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील
