
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 जिलों में 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का सबसे अधिक असर गोलाघाट जिले में बताया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 55 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 10 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। इसके अलावा 18 अन्य राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
