
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोग शामिल हुए। फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से करीब 2500 संदिग्ध रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों की पहचान की गई है। अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के आसपास चार FRS यूनिट तैनात की थीं, जो दिल्ली पुलिस के अपराधियों के डेटाबेस से जुड़ी हैं। इन्हीं के माध्यम से पहचान की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और जांच जारी है।
