
नई दिल्ली। अभिनेता शेखर सुमन ने अपने शो ‘शेखर यूनाइटेड’ में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वांगचुक देश और समाज के हित में अनशन पर बैठे हैं तथा शिक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
शेखर सुमन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष कर रहा है, तो उसकी आवाज़ को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “गौर से देखा जाए, तो हम सब जिंदा लाशों में वह एक अकेला जीवित है।” साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इस स्थिति पर व्यापक स्तर पर चिंता क्यों नहीं दिखाई दे रही है।
उधर, सोनम वांगचुक की मांगों और उनके आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस जारी है। विभिन्न पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से भी इस विषय पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
