
भरमौर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर लाहड़ के समीप सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों, जिनमें तीन माह का मासूम भी शामिल था, की दर्दनाक मौत हो गई। ऑल्टो के-10 कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह के शिशु का उपचार करवाकर अपने घर लौट रहा था। भारी बारिश और घने कोहरे के बीच कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
