


Himachal Pradesh Public Service Commission ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 349 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रमुख विषयों में सबसे अधिक पद
भर्ती में विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
रसायन विज्ञान (Chemistry) – 34 पद
हिंदी – 34 पद
भौतिकी (Physics) – 25 पद
गणित (Mathematics) – 25 पद
शारीरिक शिक्षा (Physical Education) – 23 पद
वनस्पति विज्ञान (Botany) – 20 पद
प्राणी विज्ञान (Zoology) – 20 पद
भूगोल (Geography) – 20 पद
इतिहास (History) – 19 पद
समाजशास्त्र (Sociology) – 17 पद
राजनीति विज्ञान (Political Science) – 16 पद
इसके अलावा संगीत, नृत्य, तबला, संस्कृत, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र और भूविज्ञान विषयों के पद भी विज्ञापित किए गए हैं।
35 हजार रुपये मासिक मानदेय
विज्ञापन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 35,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
