Paragraph
शिमला। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर हिमाचल कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने गंभीर प्रश्न उठाए हैं। नेगी ने कहा कि “हर बार चुनाव से ठीक पहले ऐसी घटनाएं होना अपने आप में बड़ा सवाल है।” उन्होंने पलवामा और पहलगाम विस्फोटों का ज़िक्र करते हुए कहा कि तब भी चुनावी माहौल था और अब बिहार में वोटिंग से पहले धमाका होना कई संदेह पैदा करता है।पीएम मोदी पर सीधा हमला–नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा—“देश की सबसे बड़ी विडम्बना है कि जब भी कोई मुसीबत आती है, देश का प्रधानमंत्री अक्सर विदेश यात्रा पर होता है।”नेगी ने कहा कि धमाकों के बाद पूरे देश में सामान्य अलर्ट जारी हुआ है और हिमाचल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।जयराम ठाकुर पर पलटवार –विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के राहत वितरण संबंधी बयान पर भी नेगी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बिना कारण बयानबाज़ी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन प्रभावितों को चैक और सीधी राहत राशि दोनों दे चुका है।नेगी ने दावा किया कि मंडी के कार्यक्रम में जयराम ठाकुर और अन्य विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन जयराम खुद उपस्थित नहीं हुए।उन्होंने कहा—“जनमंच के दौरान मंच साझा करने पर जिले के DC के खिलाफ झूठा केस दर्ज हुआ था, जयराम उसी नाराज़गी को अभी तक उठा रहे हैं।”“झूठ बोलने का ओलम्पिक हो तो मोदी और जयराम पदक लाएं” नेगी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा—“अगर झूठ बोलने का ओलम्पिक हो, तो प्रधानमंत्री मोदी और जयराम ठाकुर निश्चित रूप से पदक जीतकर लाएंगे।”उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक सहयोग नहीं मिला। नेगी का कहना है कि केंद्र जानबूझकर देरी कर रहा है और भाजपा चाहती है कि हिमाचल और मुश्किलों में फंस जाए।तीर्थन घाटी अग्निकांड पर दुख–तीर्थन घाटी के झनियार गांव में हुए अग्निकांड पर नेगी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क विस्तार मुश्किल होता है, इसलिए कई बार आग की घटनाएं विकराल रूप ले लेती हैं। सरकार लगातार व्यवस्था सुधारने के प्रयास में लगी है।
