शिमला, 13 नवम्बर।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी मंत्रिमंडल बैठक की तिथि घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कैबिनेट की बैठक 24 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल, शिमला में आयोजित की जाएगी।सूत्रों के अनुसार बैठक में कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक का विस्तृत कार्यसूची बाद में जारी की जाएगी।
