शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी जल्द खत्म होने जा रही है। शिक्षा विभाग राज्य चयन आयोग के माध्यम से जेबीटी और टीजीटी के 3100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
दिसंबर में राज्य चयन आयोग इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आयोग को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा करने का आग्रह किया है। आयोग ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर में परीक्षा आयोजित करने के बाद आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी, ताकि नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर्ती पूरी की जा सके।
पहले चरण में टीजीटी मेडिकल और नॉन-मेडिकल की भर्ती—
शिक्षा मंत्री ने आयोग से यह भी कहा है कि पहले चरण में टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन-मेडिकल की भर्ती प्राथमिकता पर की जाए।
शिमला और सोलन सहित कई जिलों में इन पदों की कमी सबसे अधिक है।
तीन साल में 7000 भर्तियाँ, हिमाचल राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल—
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।
तीन वर्षों में विभाग में 7,000 पदों पर रिकॉर्ड भर्ती हुई l
भाजपा सरकार के समय शिक्षा रैंकिंग में हिमाचल देश में 21वें स्थान पर था।
नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हिमाचल तीसरे स्थान पर पहुंचा।
रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल देश में पहले स्थान पर रहा, जिसे मंत्री ने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
HP Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र से पहले शिमला में होगी कैबिनेट बैठक—
हिमाचल विधानसभा के आगामी सत्र से पहले शिमला में l मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।
