बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। शुरुआती एग्ज़िट पोल के अनुसार NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों के बीच सिमट सकता है।
जन सुराज और AIMIM का सीमित प्रभाव—
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार गंभीर मुकाबले में दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार तीन सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं और संभव है कि पार्टी अपना खाता खोल ले। दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM एक सीट तक सीमित रह सकती है।
RJD-कांग्रेस को नुकसान के संकेत—
एग्ज़िट पोल के अनुमानों के अनुसार RJD-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी अपनी सीट बचाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।
VIP सीटों पर कड़ा मुकाबला
राज्य की कई महत्वपूर्ण सीटों पर इस बार दिलचस्प और कड़े मुकाबले की स्थिति बनी हुई है। इनमें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की लखीसराय सीट, मैधिली ठाकुर की अलीनगर सीट, तेजप्रताप यादव की महुआ सीट, रामकृपाल यादव की दानापुर सीट और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।
चुनावी अभियान के बाद अब सबकी निगाहें अंतिम नतीजों पर टिक गई हैं, जहां कई सीटों पर बड़े उलटफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
